घोड़ाडोंगरी: बेहड़ीढाना में भिड़ीं दो बाइक, ट्रैक्टर में घुसी एक बाइक, घटना में दो लोग हुए घायल
घोड़ाडोंगरी के बेहड़ीढाना में बुधवार शाम करीब 4 बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। भिड़त के बाद एक बाइक ट्रेक्टर में जा घुसी। हादसे में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी के बेहड़ीढाना में 2 बाइक की भिड़त हो गई। भिड़त के बाद एक बाइक ट्रेक्टर में जा घुसी।