घोड़ाडोंगरी: WCL की अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल: पाथाखेड़ा ने उमरेड को हराया
पाथाखेड़ा में WCL की चल रही अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार रात करीब 9 बजे फाइनल मुकाबला खेला गया। जिस मुकाबले में पाथाखेड़ा ने उमरेड को हराया। वहीं गुरुवार दोपहर बल्लारशाह और उमरेड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें बल्लारशाह की टीम को हराकर उमरेड ने फाइनल में जगह बनाई। वही दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाथाखेड़ा और नागपुर के बीच खेला गया।