घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में नगर परिषद की नई इमारत का निर्माण शुरू, 1 करोड़ रुपये की लागत आएगी
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य करीब 1 करोड़ की लागत से किया जाएगा। नगर परिषद घोड़ा डोंगरी के अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके, उपाध्यक्ष सोनू खनुजा सहित जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर इसका शुभारंभ किया।