घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के बाजारढाना में आजादी के 77 साल बाद पहली बार सीसी सड़क का निर्माण शुरू, जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 13 बाजारढाना में आजादी के 77 साल बाद पहली बार सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस पहली सीसी सड़क का निर्माण कार्य का गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे भूमिपूजन किया गया। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके, उपाध्यक्ष सोनू खनुजा, सीएमओ केएस उइके, इंजीनियर पंकज सिंह धुर्वे ने भूमिपूजन किया।