घोड़ाडोंगरी: चिखलीमाल गांव में जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ की मारपीट, बड़ा भाई हुआ घायल
चिखलीमाल गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ मारपीट की। जिससे बड़ा भाई घायल हो गया। घायल बड़े भाई ने पाढर पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की जिस पर पाढर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पाढर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिखलीमाल गांव में शंकरलाल यादव के साथ जमीनी विवाद में उसके भाई ने मारपीट की।