भिवानी: देवनगर में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चुराए सोने चांदी के जेवरात और ₹25000 की नगदी पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में गांव रानिला बास निवासी प्रीति ने बताया कि वह हाल देवनगर में किराये के मकान में रहती है। उसका पति कृष्ण गुरुग्राम में नौकरी करता था।वह तिगड़ाना मोड़ पर अपने मायके चली गई थी। जब वह वापस आई तो सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर घर से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक झुमकी का जोड़ा सोने का, एक सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र सोने का चुरा लिया है