भिवानी: थाना शहर पुलिस भिवानी ने हलवासिया मॉल के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के मुख्य सिपाही पवन कुमार ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी को बिचला बाजार भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनीष पुत्र मनोज निवासी बौंद, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।