भिवानी: थाना सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन भिवानी के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने कोर्ट परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को खरखोदा सोनीपत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकित पुत्र जयकवर निवासी जसराना, गोहना, जिला सोनीपत के रूप में हुई है।