भिवानी: थाना शहर पुलिस भिवानी ने बाइक लेमिनेशन की दुकान से रुपए चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी दिनोद गेट के मुख्य सिपाही प्रवेश ने बाइक लेमिनेशन की दुकान से रुपए चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सतीश कुमार पुत्र धंशीराम निवासी हनुमान गेट भिवानी के रूप में हुई है।