भिवानी: थाना तोशाम पुलिस ने राजेश हत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से एक डंडा व एक बिंडा किया
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के प्रबंधक निरीक्षक शिवकुमार ने राजेश हत्या मामले में एक आरोपी को आलमपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजीत पुत्र कृष्ण निवासी आलमपुर जिला भिवानी के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा आरोपी अजीत से एक डंडा व एक बिंडा बरामद किया गया है।