नाथनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पूजा ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 25 से 30 हजार रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।