आबू रोड: आबूरोड मीन तलेटी क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव, घटना से इलाके में फैली सनसनी
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है,जहां एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव तलेटी क्षेत्र में एक पेड़ पर लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।