बक्सर: बक्सर के डॉ. अरुण कुमार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल, सदर विधायक ने दी बधाई
Buxar, Buxar | May 11, 2026 बिहार के बक्सर जिले के लाल एवं महावीर कैंसर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। विधायक ने कहा कि डॉ. अरुण की यह उपलब्धि न केवल बक्सर बल्कि पुरे राज्य का है।