#भरतपुर। उच्चैन थाना क्षेत्र के चक खरका गांव में वृद्ध बच्चू बंजारा की ह!त्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को आईजी ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 4 जुलाई को मंदिर निर्माण के दौरान 30-40 लोगों ने हमला कर बच्चू बंजारा की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने नामजद 21 आरोपियों में से केवल 7 को पकड़ा है, जबकि मुख्य आरोपी वीरेंद्र समेत 14 आरोपी अब भी फरार हैं। प्रदर्शन को देखते हुए आईजी दफ्तर पर पुलिस बल तैनात किया गया और ग्रामीणों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को आईजी से मिलने भेजा गया। पीड़ित मदनपाल का आरोप है कि पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ित परिवार पर ही चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कर हत्या के मामले में राजीनामे का दबाव बना रही है। जब भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाती है, तो पुलिस अधिकारी टालमटोल रवैया अपनाते हैं। ग्रामीणों ने आईजी से मुख्य आरोपी वीरेंद्र सहित सभी फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार पर दर्ज चोरी के झूठे मुकदमे को रद्द करवाने की गुहार लगाई है।