विद्युत कंपनी का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित
कैमूर के भभुआ स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल परिसर में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का 14वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता सासाराम ई. इंद्रदेव कुमार ने की। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मियों, रीडरों, विद्युत कामगारों और सोलर वेंडरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।