*विद्युत कंपनी का 14वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ के प्रांगण में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का 14वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता, सासाराम ई. इंद्रदेव कुमार ने की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, कैमूर श्री कुमार अनुराग ने अधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएँ दीं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मियों, रीडरों, विद्युत कामगारों एवं सोलर वेंडरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।