मंदसौर में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार 17 से 20 फरवरी 2026 तक कलेक्टर कार्यालय सभागार में नगरीय निकायों के चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। नगर पालिका एवं नगर परिषद के अधिकारियों ने भाग लिया।