जमुई: मंडल कारा में महिला बंदियों को अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई
Jamui, Jamui | Jul 18, 2026 जमुई मंडल कारा स्थित विधिक सेवा केंद्र में शनिवार 1 बजे के करीब जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल गौरी शंकर तांती ने महिला बंदियों को उनके कानूनी अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, बच्चों के अधिकार, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और जमानत संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी।