फिरोज़ाबाद: डॉ. पूनम अग्रवाल ने ओम हॉस्पिटल से दी चेतावनी, कहा- 'ऑपरेशन आख़िरी विकल्प, पहला नहीं', गर्भाशय को सुरक्षित रखें
फिरोजाबाद की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और एले सेंटै संचालक डॉ. पूनम अग्रवाल ने शनिवार शाम 5 बजे करीब ओम हॉस्पिटल पर मीडिया संग वार्ता में महिलाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि बिना गंभीर कारण गर्भाशय निकालना सही नहीं। आधुनिक चिकित्सा विकल्पों से अधिकांश मामलों में गर्भाशय सुरक्षित रखा जा सकता है। उनका उद्देश्य है—हर महिला तक सही जानकारी पहुंचाना।