Purnia: छापेमारी का पैसा डकारा, भ्रष्ट SI हुआ बर्खास्त
Description
पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आई है। धमदाहा थाना में तैनात रहे SI पवन कुमार चौधरी को पूर्णिया रेंज के IG विवेकानंद ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप था कि स्मैक बरामदगी के लिए की गई छापेमारी के दौरान मिले रुपये को सरकारी रिकॉर्ड में जमा करने के बजाय खुद रख लिया गया।
विभागीय जांच के दौरान आरोपों की सुनवाई हुई और उन्हें दोषी पाया गया। इसके बाद पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत की अनुशंसा पर IG ने यह बड़ी कार्रवाई की। मामले में घर के मालिक को आरोपी नहीं बनाने और देरी से FIR दर्ज करने के आरोप भी सामने आए थे।
वहीं कटिहार के एक अन्य पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई करते हुए एक साल की वेतनवृद्धि रोक दी गई है। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर लगातार हो रही कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
#Purnia #PurneaNews #BiharPolice #BiharNews #BreakingNews #PoliceAction #IGVivekanand #SIPawanKumar #Dhamdaha #Katihar #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #BiharBreakingNews #PoliceCorruption #ViralNews #WeeHoursNews #NewsUpdate #Bihar #TrendingNews