पीरपैंती: मेहरमा चौक पर अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, युवक की मौत, चार घायल
गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर मेहरमा चौक के पास मंगलवार को करीब चार बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में जा घुसा। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।