#Balrampur ! कलेक्ट्रेट में सादगी से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती...
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि, अधिकारियों को दिए कर्तव्यनिष्ठा के निर्देश
02 अक्टूबर 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को दैनिक जीवन व आचरण में आत्मसात करना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों और शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से प्रेरणा लेकर अधिकारियों को अपने शासकीय दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सीएमएस (CMS) की छात्राओं ने गांधी जी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति और सद्भाव के रंग में रंग दिया। जिलाधिकारी ने छात्राओं की भावपूर्ण प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह, अपर उपजिलाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#DMbalrampur #balrampur