सैदपुर: डहरा कलां के जीबी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में संभाली विद्यालय की जिम्मेदारी
सैदपुर क्षेत्र के डहरा कलां स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा।