पंचकूला: पंचकूला में जिला अदालत के पास खड़ा ऑटो चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला की जिला अदालत में अपना काम करवाने आए व्यक्ति का ऑटो चोरी होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में अभयपुर के रहने वाले रामबाबू ने बताया है कि मेरे पास एक ऑटो नंबर HR 68B 9070 था। जिसे मैं अपना काम करवाने के लिए पंचकूला जिला अदालत में लेकर आया था। जहां से मेरा ऑटो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है।