पंचकूला: सेक्टर-14 के ठेके के पास से व्यक्ति ने मारपीट को लेकर डायल-112 में दी सूचना, आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ भी की मारपीट
पंचकूला के सेक्टर 14 में स्थित शराब के ठेके के पास से एक व्यक्ति के द्वारा डायल 112 पर कुछ लोगो के द्वारा उससे मारपीट करने की काल की गई। जिसके बाद पुलिस मौका पर पहुंची। मौका पर पहुंची टीम के साथ भी आरोपियों के द्वारा मारपीट की गई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और आरोपियों पर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर आगे की शुरू की गई।