पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 19 में करियाना की दुकान पर सामान लेने गई 13 वर्षीय किशोरी हुई लापता, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 19 में करियाना की दुकान पर सामान लेने गई 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी की मां के द्वारा बताया गया है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी करियाना की दुकान पर सामान लेने गई थी जो अभी तक वापस नहीं आई है। जिसकी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।