पंचकूला: राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 में महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रेरक व्याख्यान “कैरियर गाइडेंस और काउंसलिंग” विषय पर कार्यक्रम
राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 में महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रेरक व्याख्यान “कैरियर गाइडेंस और काउंसलिंग” विषय पर करवाया गया जिसमे पंजाब राज्य की सबसे युवा जज नंदिता ने वक्ता के तौर पर शिरकत की। सेमिनार हॉल में आयोजित इस व्याख्यान में उन्होंने कहा कि हम सब में कुछ ना कुछ विशेष क्वालिटी होती हैं,बस हमे उसे पहचान कर उस पर काम करने की जरूरत होती हैं।