एसडीएम के रिटायर्ड रीडर को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार, घटना CCTV में कैद
डूंगरपुर शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एसडीएम के रिटायर्ड रीडर सड़क हादसे का शिकार हो गए। सुभाषनगर कॉलोनी में तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी 68 वर्षीय भारत सिंह भाटी, जो एसडीएम कार्यालय से रिटायर्ड रीडर हैं, शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जीवन ज्योति हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भारत सिंह भाटी को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर ले गए। इधर, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
#Dungarpur #RoadAccident #CCTV #HitAndRun #