फिरोज़ाबाद: दक्षिण थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
दक्षिण थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुए झगड़ों के मामले में थाना पुलिस ने रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पऊआ उर्फ पवन पुत्र मुन्नालाल निवासी नगला भाऊ थाना दक्षिण तथा बबलू पुत्र रमेश निवासी गड्डा वाली गली नई बस्ती थाना दक्षिण हैं।