खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का गुरुवार 4 बजे समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाई। एथलेटिक्स में राज नंदिनी, गायत्री कुमारी व अनोखी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।