अमरिया: अमरिया नहर पुल से कूदे धर्मवीर का शव 24 घंटे बाद किया गया बरामद
अमरिया थाना क्षेत्र में अमरिया नहर पुल से कूदे उदयपुर निवासी धर्मवीर का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। पुलिस और गोताखोरों ने लगातार तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद धुंधरी गांव के पास उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। धर्मवीर अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है