डुमरी: छठ महापर्व के दूसरे दिन डुमरी में खरना की धूम, व्रतियों ने की छठी मैया की पूजा-अर्चना
Dumri, Gumla | Nov 14, 2026 लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को डुमरी प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ खरना का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर छठ व्रतियों ने दिनभर उपवास रखकर शाम को विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। खरना के अवसर पर व्रतियों ने मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से प्रसाद तैयार किया। इस दौरान पारंपरिक रूप से गु