विदिशा: करारिया पुलिस ने ग्राम दुलई के झोरे से 205 लीटर कच्ची शराब और महुआ लहान नष्ट किया, आरोपियों की तलाश जारी
गुरुवार दोपहर विदिशा पुलिस ने बताया कि थाना करारिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुलई में गुरुवार की अल सुबह 4 बजे के लगभग सूचना पर पुलिस ने गांव के झोरे पर दबिश दी। जिसमें कई टंकी और केन में कच्ची शराब बनाने की सामग्री महुआ लहान को भरा हुआ पाया गया। रात में ही पुलिस द्वारा उसे नष्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि मौके से लगभग 205 लीटर महुआ लहान जप्त किया गया है।