श्रीडूंगरगढ़: मोमासर गांव की रोही में सोलर प्लांट की आड़ में खेजड़ी समेत हरे पेड़ों की कटाई, पुलिस ने पिकअप की ज़ब्त
मोमासर गांव की उत्तरादी रोही में सोलर प्लांट की आड़ में खेजड़ी सहित अन्य हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बीती रात अंधेरे में खेत में पेड़ काटे जाने की सूचना मुखबिर से मिलने पर थानाधिकारी कश्यप सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। एएसआई देवाराम, हैड कांस्टेबल झूमरराम व लेखराम तथा कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कैलाश और महेश मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही