चौरीचौरा: सूडान से धर्मेन्द्र यादव का शव घर पहुंचा, हुआ अंतिम संस्कार
सूडान में स्टील प्लांट की भट्टी में हुए ब्लास्ट में जान गंवाने वाले चौरी चौरा के बिलारी निवासी धर्मेंद्र यादव का शव 18 दिन बाद शुक्रवार सउनके घर पहुंचा।शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।धर्मेन्द्र यादव की पत्नी अनिता और तीनों बेटे शव से लिपटकर रोने लगे।अंतिम दर्शन के लिए घर पर भारी भीड़ थी। ग्रामीणों,और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई।