माखन नगर: सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने खुद खाना खाकर मध्यान भोजन की गुणवत्ता जांची, वीडियो वायरल
Makhan Nagar, Hoshangabad | Aug 22, 2026
शनिवार को करीब 10:00 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो माखन नगर के सांदीपनि विद्यालय का बताया जा रहा है जहां पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मध्यान भोजन में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन को अपने हाथों से बच्चों की थाली में परोसा खाना खुद चखकर स्वाद और गुणवत्ता को परखा।