गुना: कुमारी गांव: जर्जर स्कूल की छत से टपकता पानी, बच्चों को खतरा, मरम्मत की मांग
Guna, Guna | Aug 18, 2025 गुना में बमोरी विधानसभा के कुमारी गांव के शासकीय विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर हो गई। 18 अगस्त दोपहर को ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर कहा, छत से प्लास्टर गिरने के साथ पानी टपक रहा है। फर्श खुदा हुआ है। बच्चों को बैठाने में खतरा है। पूर्व में भी जर्जर बिल्डिंग को लेकर शिक्षको ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की थी। 18 अगस्त को वीडियो जारी कर शासन से मरम्मत की मांग की।