गुना: मुहालपुर गांव में गुफा रोड पर अवैध शराब बेचता एक व्यक्ति आबकारी विभाग द्वारा गिरफ्तार
Guna, Guna | Aug 16, 2025 गुना कैंट थाना के मुहालपुर गांव में गुफा रोड पर अवैध कच्ची शराब बेच रहे संजीव धाकड़ निवासी मुहालपुर को आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा है। 16 अगस्त को जिला आबकारी अधिकारी सीमा सक्सेना ने बताया, सूचना पर घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा। अवैध कच्ची शराब के भरे 58 पन्नी पाउच जप्त किए है। सैंपल FSL ग्वालियर भेजा गया है। व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।