गुना: सेमरी गांव में सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, घायल महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Guna, Guna | Aug 17, 2025 गुना बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के गुना आरोन मार्ग के सेमरी गांव पर सड़क पार कर रही महिला फूलाबाई सहरिया को गुना से आरोन की ओर जा रहे कर चालक ने तेजी और लापरवाही से टक्कर मार दी। 17 अगस्त को थाना में दर्ज शिकायत में महिला के पति फरियादी रामवीर सहरिया ने बीते रोज की घटना बताई है। घायल महिला बेहोश होकर गिर गई। जिसे अस्पताल में भर्ती किया है, पुलिस जांच कर रही है।