गुना: कैंट थाना क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को पुलिस ने किया दस्तयाब
Guna, Guna | Aug 17, 2025 गुना में कैंट थाना क्षेत्र से एक लापता लड़के को पुलिस ने खोज लिया। 17 अगस्त को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 1 अगस्त 2025 से लापता 17 वर्षीय नाबालिक लड़के के पिता ने 3 अगस्त को रिपोर्ट की। पुलिस ने तकनीकी संसाधन की मदद ली। मुखबिर की सूचना पर बीते रोज नाबालिक लड़के को दस्तयाब किया। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां से परिजनो को सौंप दिया है।