गुना: गाजीपुर: पुल के दोनों ओर ढलान नहीं बनने से स्कूली बच्चे और ग्रामीण परेशान, वीडियो जारी
Guna, Guna | Aug 17, 2025 गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गाजीपुर में बनाए गए पुल के दोनों और निर्माण एजेंसी ने ना ढलान बनाई नाही आने-जाने का रास्ता बनाया। 17 अगस्त को लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर निर्माण एजेंसी पर आरोप लगाए है। पुल के दोनों और मिट्टी डालकर ढलान बनाने की मांग की है। स्कूली बच्चे और ग्रामीण जान खतरे में डालकर पुल से निकल रहे हैं।