विद्यालय के बरामदे की छत गिरी, बड़ा हादसा टला; कक्षा में होने से सुरक्षित बचे छात्र
डूंगरपुर जिले के आसपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठमहुड़ी में बड़ा हादसा टल गया। विद्यालय के बरामदे की छत का प्लास्टर और मलबा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि उस समय सभी छात्र कक्षा में थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना गुरुवार सुबह की है। संस्था प्रधान मांगीलाल पंचाल ने बताया कि बरामदे की छत से प्लास्टर गिरने के बाद लोहे के सरियों सहित छत का हिस्सा झूलने लगा। हादसा लंच से पहले हुआ, इसलिए बरामदे में कोई छात्र मौजूद नहीं था। घटना के बाद स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। समय रहते बड़ा हादसा टल गया, लेकिन जर्जर स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए।
#Dungarpur #Aspur #Poonjpur #SchoolNews #SchoolBuilding RoofCollapse