बलरामपुर: खतरे के निशान के करीब पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर क्षेत्र में भीषण बाढ़ की संभावना
जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान के करीब पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर पहुंच गया है। वर्षात के पानी से पहले ही बाढ़ जैसे हालात हो गए है।नेपाल के कुसुम बैराज से पानी छोड़े जाने पर क्षेत्र में भीषण बाढ़ की संभावना बनी है। हलाकी जिला प्रशासन बाढ़ से बचाव को लेकर तैयारी पूरी करने का दावा कर रहा है।