बलरामपुर: लालपुर कंजेभरिया में शौच के लिये जा रहे बालक पर तेंदुए ने किया हमला
हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत लालपुर कंजेभरिया में सुबह ज्ञानू उम्र 14 वर्ष पुत्र वासुदेव निषाद शौच जा रहा था तभी अचानक झाड़ी में छुपा तेंदुआ ने उसके ऊपर हमला कर दिया। गांव के लोगों ने तेंदुए का पीछा किया तेंदुआ तभी भाग कर गांव के बगल गन्ने के खेत में घुस गया। बालक ज्ञानू को परिवारजन इलाज हेतु ले गए। वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर रहने को कहा है।