बलरामपुर: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में जारी की सूचना लोग रहें सतर्क नेपाल में बारिश के चलते राप्ती कुसुम बैराज का खोला गया गेट
नेपाल राष्ट्र में लगातार बारिश के चलते राप्ती कुसुम बैराज के गेट खोल दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई है जिससे जनपद में बाढ़ की संभावना बन रही है।जिसके दृष्टिगत बाढ़ चौकियों ,मेडिकल टीमों एवं बाढ़ कंट्रोल रुम को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिले में पहाड़ी नालों के उफान से कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।