बलरामपुर: आगामी त्यौहार की दृष्टिगत कोतवाली देहात में पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन
उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकार सदर की अध्यक्षता में कोतवाली देहात में आगामी त्यौहार कावड़ यात्रा व मोहर्रम को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए उपस्थित समस्त संभ्रांत नागरिकों, धर्म गुरुओं से अपील की गई। अफवाहों के रोकथाम हेतु सभी को जागरूक रहने को कहा गया, किसी भी स्थिति में पुलिस को सूचित करने को कहा गया।