प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा
___________
आज दिनांक 4 जून 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा श्री अमित कुमार पटेल द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, नालंदा मो शहनवाज, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कराय परसुराय एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अमरेंद्र सिन्हा के साथ मध्य विद्यालय मखदुमपुर, कराय परसुराय का निरीक्षण किया गया।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 01 जुलाई से डिग्री कॉलेज प्रारंभ किया जाना है, जिसके लिए आवश्यक तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को महाविद्यालय संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, रंग-रोगन एवं आधारभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पुस्तकों के समुचित रख-रखाव नहीं पाए जाने पर विद्यालय प्रधान के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विद्यालय परिसर की चहारदीवारी निर्माण की मांग भी रखी गई, जिस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को अवगत कराने की बात कही गई।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि 01 जुलाई से डिग्री कॉलेज का संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
12 views | Nalanda, Bihar | Jun 4, 2026