दरभंगा: हायाघाट-हथौड़ी मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार, प्रशासन से वार्ता न होने पर आंदोलनकारियों का आक्रोश
हायाघाट के रसूलपुर चौक पर जल-जमाव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पूर्व घोषणा के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे आंदोलनकारियों ने हायाघाट-हथौड़ी मुख्य सड़क को रसूलपुर चौक के पास जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।