अनूपपुर: पुराना तहसील परिसर: पटवारी संघ की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, राजस्व कार्य ठप, ग्रामीण परेशान
मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के समस्त पटवारी 12 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल और धरना प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। वेतन रोके जाने और कथित अनावश्यक प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन अब आठवें दिन भी जारी है। संघ के अनुसार 4 फरवरी 2026 को ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई ।