सोहागपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में मतगणना तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई आयोजित
जिला मुख्यालय में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियेां की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन के लिए 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मतगणना दलों के गठन की सभी तैयारियां पूर्ण करें।